जीका और डेंगू का इलाज अब मच्छरों से होगा-साइंस की जानकारी

क्या मच्छर अब नही फैला पाएंगे वायरस। क्या मच्छरों की इम्युनिटी बढ़ायी जा सकती है।

इन सभी सवालों के जवाब आज आपको ये आपका अपना ब्लॉग "साइंस की जानकारी" उपलब्ध कराएगा।

नमस्कार दोस्तो मैं एक बार फिर से आप सभी स्वागत करता हूँ आपके अपने ब्लॉग साइंस की जानकारी में 
इस बार मैं एक नई रिसर्च के दावे  लेकर हाजिर हूं।

इस रिसर्च में यह दावा किया गया है कि अगर हम किसी मच्छर की इम्युनिटी बढ़ा दें तो वह बीमारी नही फैलाएगा
जी हां आपने ठीक सुना है। इस रिसर्च के अनुसार अगर हम किसी भी मच्छर में एन्टी-वायरल इम्युनिटी विकसित कर दे तो हम आसानी से जीका और डेंगू जैसे भयानक बीमारियों को फैलने से रोक सकते हैं। और उन्होंने इस रिसर्च में मच्छरों के अंदर इम्युनिटी विकसित भी की थी।
यह रिसर्च करने वाली स्विट्ज़रलैंड एमआरसी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो सेंटर फॉर वायरस रिसर्च के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हम बीमारी फैलाने वाले मादा एडीज एजिप्टी मच्छर को शक्कर खिलाने के बाद ये अपना वायरस नही फैला पता किसी भी इंसान के अंदर।
वैज्ञानिकों का दवा की मच्छरों को शक्कर खिलाने से उन्हें वायरस संक्रमित नही कर सकेगा और बीमारियां नही फैलेंगी।
 

मच्छर क्या खाते हैं?


अगर हम अगर हम कहें कि मच्छर आदमी के खून से जीवित रहते हैं तो यह बात बिल्कुल गलत होगा क्योंकि मच्छर को अपनी भूख मिटाने के लिए खून की जरूरत नहीं होती है। मच्छर भले ही गंदे पानी में या फिर किसी गंदी जगहों पर रहते हों। लेकिन अपनी भूख मिटाने के लिए फूलों के नेक्टर पर या पराग  पर निर्भर रहते हैं। यह केवल अपनी प्रजनन के लिए आदमी के ऊपर निर्भर रहते है। उनकी प्रजनन के लिए सबसे जरूरी आदमी या जानवरों का खून होता है जिस वे पी कर प्रजनन क्रिया करते है

मच्छर कैसे बीमारी फैलाते हैं?

जैसा कि मैंने बताया मच्छरों को प्रजनन क्रिया के लिए खून की जरूरत होती है। जिससे वो ऐसे शरीर पर निर्भर रहता जहां से उसे खून मिल सके। जब किसी मच्छर प्रजनन क्रिया के दौरान उसे खून जरूरत होती है।तो वह हमारे शरीर से खून लेने का प्रयास करता है। और खून लेने के पश्चात वह प्रजनन क्रिया को करता है इसी दौरान जब वह हमारी बॉडी से खून निकलता है, तो उसी समय डेंगू, चिकनगुनिया, जीका जैसे खतरनाक वायरस हमारे शरीर में इंटर कर जाते हैं। जिससे हमें तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

मच्छर कितना हानिकारक होता है?

वैसे तो आप सभी जानते होंगे कि मच्छर हमारे शरीर के लिए कितना हानिकारक होता है लेकिन आज हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे कुछ विशेष डॉक्यूमेंट के आधार पर अगर हम बात करें वर्ल्ड मॉस्क्विटो प्रोग्राम की तो इसके तहत हर पूरी दुनिया मे हर साल 70 करोड़ लोग मच्छर काटने से बीमार होते हैं और जिनमें से 1000000 लोगों की मौत हो जाती है। जिनमें से कुछ बीमारियां इस तरह से हैं जिनके आंकड़ा सबसे ज्यादा है।  येलो फीवर,डेंगू ,जीका ,चिकनगुनिया ,इन सभी बीमारियों के मरीज मच्छर काटने से काफी ज्यादा मिलते हैं अब इससे आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि मच्छर कितना हानिकारक होते हैं। और इन 20 से 30 साल में येलो फीवर मच्छर दुनिया में सबसे ज्यादा बीमारी फैलाने वाले मच्छर बन गए हैं। आपको अंदाजा होगा कि डेंगू से हर साल 40 करोड़ मरीज मिलते हैं जिनमें से 25 हजार के करीब मरीज केवल डेंगू से मर जाते है।
भारत में इन 50 वर्षों में डेंगू के 30 गुना मरीज बढ़े हैं

कौन-कौन से मच्छर फैलाते हैं बीमारियाँ ?


1. एडीज मच्छर -

  यह मच्छर ज्यादातर डेंगू, चिकनगुनिया ,लिम्फफेटिक फाइलेरिया, रिफ्ट वैली बुखार, येलो फीवर,और जीका 
जैसी खतरनाक बीमारी फैलाते हैं। ये साफ पानी मे रहते है।

 2.एनाफिलीज मच्छर-

     ये मच्छर सबसे ज्यादा मलेरिया, लिम्फेटिक फाइलेरिया(अफ्रीका में) ज्यादातर फैलाते हैं ये गंदे पानी मे रहते है।
 

3.क्यूलेक्स मच्छर-


यह मच्छर जापानी इंसेफेलाइटिस, लिम्फेटिक फाइलेरिया और वेस्ट नाइल फीवर जैसी बीमारियां फैलाते हैं।

कैसे करें मच्छरों से बचाव?


 वैसे हैम थोड़ा बहुत बचाव करके इन सभी बीमारियों की छुट्टी कर सकते है। जी हां हमे बस थोड़ा काम ही करना पड़ेगा। तो चलिए बताते है हमे क्या करना है।
सबसे पहले हमें अपने आस पास की साफ सफाई रखनी है। कही भी अगर पानी रुका हो तब उसे जल्द से जल्द हटाने का प्रयास करें अगर आप नही हटा पाते है तो उस रुके हुए पानी मे मिट्टी का तेल डाल दें। जिससे सभी मच्छर वहाँ से हट जाएंगे। सोते वक्त किसी भी प्रकार का उपकरण जैसे आल आउट मार्टिन अगरबत्ती जैसी चीजों का उपयोग न करके मच्छरदानी का यूज़ करे।जिससे आपको कोई नुकसानी नही होगी। कभी भी बाजार जाए तो मास्क जरूर साथ ले जाये। बाजार का खाना न खाएं घर का सामान्य भोजन करें। बाजार से लाई हुई चीजो को धोकर ही उपयोग में ले।

अपने आस पास की सफाई रखे । अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कैसा लगा। 
 जय हिंद जय भारत
 एक कदम स्वच्छता की ओर 
 स्वस्थ रहें खुश रहें 🤗
 धन्यवाद🙏🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post